गोरखपुर, मई 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता डीजल की किल्लत से धान की फसल की तैयारी बाधित हो रही है, वहीं, सब्जी की खेती करने वाले हजारों किसान खेत सूखने से परेशान हैं। समय से पूर्व बारिश से सब्जी की अच्छी फसल से किसानों को फिलहाल अच्छी कीमत भी नहीं मिल रही है। वहीं, सब्जी की खेती को सिंचाई के बिना बचाना मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी की मार से मक्के की फसल बेहाल, किसानों की बढ़ी मुश्किलें:किसानों की समस्याएँ कैम्पियरगंज, पीपीगंज, कुसम्ही, सुकरौली आदि से लंबी दूरी तय कर डीजल के लिए गोरखपुर पहुंच रहे हैं। रेल म्यूजियम स्थित पेट्रोल पंप पर पीपीगंज के राजेन्द्र और कैम्पियरगंज के वीरेन्द्र चौधरी परिवार के सदस्यों के साथ दो-दो गैलन लेकर खड़े दिखते हैं। वीरेन्द्र चौधरी बताते हैं कि बारिश के चलते नेनुआ, सरपुतिया, लौकी आदि की फसल तेजी से तैय...