नोएडा, अप्रैल 22 -- गौतमबुद्ध नगर में भूजल का स्तर लगातार गिर रहा है। नोएडा में नौ वर्षों में भूजल 6.22 मीटर यानी करीब 20.41 फीट तक नीचे गिरा है। कुछ स्थानों पर भूजल 120 फीट से नीचे चला गया है। इसका कारण निर्माणाधीन साइटों और वाहन पर सर्विस सेंटरों में भूजल की बर्बादी और बारिश का पानी नहीं बचाना है। सेक्टर और सोसाइटियों में 95 प्रतिशत तक वर्षा जल संचय संयंत्र खराब हैं। प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025 में मानसून के पहले नोएडा का भूजल स्तर करीब तीन मीटर (नौ फीट) तक नीचे गिरा। हालांकि, तेज बारिश और जिले में बने बाढ़ जैसे हालात से मानसून के बाद भूजल के स्तर में मामूली इजाफा हुआ, जो नाकाफी रहा। वर्ष 2023 के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी गिरावट थी। इससे पहले अधिकतम एक या दो मीटर तक ही भूजल में गिरावट दर्ज होती थी। वर्ष 2025 में नोएडा का भूजल स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.