प्रयागराज, मार्च 31 -- प्रयागराज। रसोई गैस की किल्लत के कारण छात्रों पर दोहरी मार पड़ रही है। उनके छोटू सिलेंडर में जो गैस पहले 100 से 150 रुपये प्रति किलो भरी जाती थी, वह अब सिलेंडर की कमी के कारण 400 रुपये किलो तक हो गई है। कटरा और कर्नलगंज में हॉस्टल और डेलीगेसी के आसपास ठेले पर रोटी बेचने वालों को सिलेंडर बहुत मुश्किल से या ज्यादा दाम देकर मिल रहा है तो उन्होंने भी दाम तीन से बढ़ाकर पांच रुपये प्रति रोटी कर दिया है। रोटी बेचने वालों ने दाम बढ़ने का बोर्ड लगा दिया है। शहर में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं, जो हॉस्टल या डेलीगेसी में सब्जी, दाल और चावल आदि तो बना लेते हैं पर रोटी नहीं बना पाते हैं। छात्रों की इसी जरूरत को देखते हुए कर्नलगंज और कटरा आदि इलाकों में ठेले पर रोटी बनाकर बेचने का कारोबार विकसित हो गया है। कुछ दिनों पहले तक यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.