सूखे मेवों की कीमत में लगी आग, दो माह में बढ़े 25% दाम
नवादा, मई 14 -- अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की लपटें अब नवादा के आम आदमी की रसोई और सेहत तक पहुंच गई हैं। जिले के मुख्य बाजार जैसे पुरानी कचहरी रोड, गोला रोड और पुरानी बाजार स्थित किराना दुकानों में ड्राई फ्रूट्स की कीमतें आसमान छू रही हैं। जो मेवे कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के नाश्ते का हिस्सा हुआ करते थे, वे अब केवल खास मौकों पर इस्तेमाल की वस्तु बनकर रह गए हैं। हाल यह है कि पिछले दो माह में 15 से 25 प्रतिशत तक सूखे मेवे के दाम बढ़ गए हैं।
कीमतों में वृद्धि का कारण शहर के पुरानी कचहरी रोड स्थित किराना दुकान श्री श्याम ट्रेडर्स के संचालक अरविंद कुमार ने बताया कि स्टॉक की कमी और माल महंगा आने के कारण फुटकर कीमतों पर लगाम लगाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि ग्राहक अब किलो की जगह पाव में मेवे मांग रहे हैं। शादी-ब्याह के सीजन में भी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.