उन्नाव, नवम्बर 26 -- उन्नाव। सर्दी के बढ़ते असर के बीच शहर के बाजारों में सूखे मेवे के दाम अचानक उछाल पर हैं। बादाम, काजू, किशमिश से लेकर अखरोट तक सभी ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में 50 से 110 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। दुकानदारों के अनुसार, सर्दियों में बढ़ी मांग, परिवहन लागत में इजाफा और सीमित सप्लाई इस बढ़ोतरी की प्रमुख वजहें हैं। अचानक बढ़े दामों ने त्योहार बाद भी बाजार को महंगा बनाए रखा है। सर्दी के मौसम और शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत के साथ ही मेवा बाजार में तेज महंगाई देखने को मिल रही है। विभिन्न मेवा पदार्थों के दाम डेढ़ से दोगुने तक बढ़ गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। ढाई माह पहले 430 रुपये प्रति किलो में बिकने वाली किशमिश अब 500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.