बदायूं, अप्रैल 20 -- बिल्सी। नगर के देववाणी चौराहे पर उझानी मुख्य मार्ग स्थित एक सूखे पेड़ से बड़े हादसे की आशंका को लेकर रविवार सुबह लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी अमित माहेश्वरी और चरत माहेश्वरी ने बताया कि व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां दिनभर भीड़ रहती है। पूर्व में भी पेड़ की टहनी गिरने से लोग बाल-बाल बचे थे, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रशासन मौन है। सचिन कुमार ने चेतावनी दी कि तेज हवा या आंधी में पेड़ गिरने से जान-माल का नुकसान हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से पेड़ को तत्काल हटाने की मांग की है। प्रदर्शन में शंकर लाल, गौरव गौतम, सचिन कुमार, टीटू गौतम, कुंवर पाल, रामकुमार, योगेंद्र सिंह, अमित माहेश्वरी, वीरेश कुमार, चरत माहेश्वरी, मुजम्मिल अली और छोटू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...