सुल्तानपुर, फरवरी 19 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के अटल नगर वार्ड में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर के बाहर सूखे आम के पेड़ से सुबह लगभग साढ़े नौ बजे एक डाल टूट कर नीचे गिर पड़ी। उस समय सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ी थी और कुछ लोग खड़े थे। वह लोग बाल बाल बच गए। इसके अलावा विद्यालय परिसर में सुबह बच्चों की प्रार्थना भी हो रही थी। बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। विद्यालय प्रधानाध्यापिका लीला यादव ने वन विभाग से तत्काल सूखे एवं जर्जर पेड़ को कटवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.