सूखे नशे से बेटों को बचाने के लिए पिता ने पुलिस से लगाई गुहार
भागलपुर, अगस्त 4 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। सर, मेरे बेटे को बचा लीजिए। पहले बड़ा फिर छोटा बेटा सूखे नशे की चपेट में आ गया है। बहुत कोशिश की पर उनकी लत नहीं जा रही। दोनों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दीजिए। यह गुहार एक पिता की थी। इशाकचक थाना की पुलिस के समक्ष लाचार और बेबस पिता ने बताया कि उनका बड़ा बेटा 16 साल और छोटा बेटा 13 साल का है। उनका कहना था कि ब्राउन शुगर की दोनों का ऐसी लत लग गई है कि दोनों ने पढ़ाई भी छोड़ दी है। मजदूर पिता ने पुलिस को बताया कि मजदूरी कर उसे इतना पैसा नहीं मिलता जिससे दोनों की लत को वे पूरा कर सके। पुलिस ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.