बेगुसराय, जून 23 -- बरौनी। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुबोध प्रसाद सिंह सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने मुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर सूखे नशे के धंधे पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में इन दिनों सूखे नशे यानी स्मैक की बिक्री युद्धस्तर से जारी है। अहले सुबह से देर रात तक इस धंधे से जुड़े युवक द्वारा पुड़िया में डिलीवरी की जाती है। खासकर युवाओं में इसकी लत काफी तेजी से बढ़ रही है। प्रशासन के इस मामले में उदासीन बने रहने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यह भी पढ़ें- सूखे नशे के धंधे पर अविलंब रोक लगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...