पूर्णिया, जून 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूखे नशे को लेकर पुलिस की सख्ती बरकरार है। विगत एक महीने में जिले की पुलिस ने चार किलोग्राम से ऊपर स्मैक एवं सवा क्विंटल से ऊपर गांजा बरामद किया है। इस तरह पुलिस ने एक महीने में तस्करों के अनुमानित क करोड़ से ऊपर के माल को जब्त कर उनके कारोबार पर प्रहार किया गया। इस दरम्यान पुलिस ने कोसी-सीमांचल समेत पश्चिम बंगाल के 30 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस एक महीने में पुलिस ने 72 ग्राम के करीब हेरोइन जैसे तेज मादक पदार्थ को जब्त किया है। सूखे नशे की भारी मात्रा की जब्ती एवं आरोपियों की गिरफ्तारी से यह तो तय है कि सूखा नशा के कारोबार के चेन को तोड़ने के लिए जिला की पुलिस एक्टिव है, परन्तु इसने चिन्ता की लकीर भी खींची है। चिन्ता इस बात की कि पुलिस के सख्त पहरे के बाद भी जिले में सूखे नशे की खेप...