हिन्दुस्तन ब्यूरो, मार्च 31 -- बिहार के युवा सूखा नशा की चपेट में तेजी से फंस रहे हैं। बिहार पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक बीते तीन वर्षों में गांजा, चरस, हेरोइन, ब्राउन शुगर, स्मैक, अफीम आदि नशीले पदार्थों की जब्ती तीन से 10 गुना तक बढ़ी है। जब्ती के मुकाबले तस्करी व खपत इससे कई गुना अधिक है।नशे की पुड़िया ने गली-मोहल्लों तक पहुंच बना ली है नशे की यह खेप पूर्वोत्तर राज्यों असम, मणिपुर, नगालैंड के साथ नेपाल, म्यांमार और बैंकॉक (थाईलैंड) जैसे देशों से सड़क, ट्रेन और हवाई जहाज मार्ग से बिहार पहुंच रही है। नशे की पुड़िया ने गली-मोहल्लों तक पहुंच बना ली है। बिहार पुलिस के मुताबिक 2025 में 2023 के मुकाबले तीन गुना अधिक करीब 32 हजार किलो गांजा बरामद किया गया। इसी तरह, चरस बरामदगी की मात्रा 78 किलो से बढ़कर 394 किलो हो गयी है। डोडा की जब्ती 17 हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.