सूखे नशे की चपेट में आ रहे युवा
बेगुसराय, मार्च 24 -- गढ़हरा(बरौनी)। गढ़हरा थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी अंतर्गत हिन्दुस्तान फील्ड सहित आसपास की कई जगहों पर स्मैक नशा के शिकार व्यक्ति देखे जा रहे हैं। इस धंधे से जुड़े लोग अन्य लोगों को अपने गिरोह में शामिल कर अवैध धंधा बढ़ा रहे हैं। प्रबुद्ध लोगों ने बताया कि खास कर युवा वर्ग इस सूखे नशे की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। पूर्व में कई धंधेबाज को पुलिस जेल भेज चुकी है। इसके बावजूद इन दिनों सूखे नशे का धंधा क्षेत्र में काफी फल-फूल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.