हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी में सूखे कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण शुरू हो गया है। बुधवार को मेयर गजराज बिष्ट ने इसके लिए गौलापार रोखड़ में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का उद्घाटन किया। यह सेंटर हर दिन पचास मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण करेगा। हल्द्वानी नगर निगम के साथ ही जिले के निकायों का कूड़ा गौलापार के ट्रेंचिंग ग्राउंड में एकत्र किया जाता है। सूखे और गीले कूड़े की अलग-अलग व्यवस्था नहीं होने से एक साथ ही इसके ढेर लगाए जाते हैं, जिससे यहां कूड़े के पहाड़ लग रहे हैं। इसके समाधान के लिए नगर निगम ने जहां एक ओर जवाहर नगर में गीले कूड़े से खाद बनानी शुरू की है, वहीं अब सूखे कूड़े के निस्तारण के लिए गौला रोखड़ में एमआरएफ सेंटर बनाया है। यह भी पढ़ें- सूखे कूड़े के निस्तारण के लिए मेयर ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.