सूखे कुएं में गिरी वृद्धा को युवकों ने बचाया
गाजीपुर, मई 22 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडेसर निवासी 86 वर्षीय गानी पाल पत्नी रामदेव पाल बुधवार को गांव स्थित बाला का टाड़ शहीद बाबा की मजार पर दीप जलाने गई थीं। वापस लौटते समय वह रास्ता भटककर दूसरे मार्ग पर चली गईं और गांव के ही एक बाग में स्थित पुराने सूखे कुएं में गिर पड़ीं। दोपहर तक जब वृद्धा घर नहीं पहुंचीं तो परिजन उनकी तलाश में निकल पड़े। खोजबीन के दौरान कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वह इसी रास्ते से गई थीं। इसके बाद जब आसपास तलाश की गई तो कुएं के पास उनकी चप्पल मिली। लोगों ने अंदर झांककर देखा तो वह कुएं में गिरी पड़ी थीं। सूचना मिलते ही गांव के युवक गोलू पटेल, राजन पाल, हरिराम पाल, अजय शर्मा, सुरेंद्र पासवान और सुरेंद्र पाल आदि बांस के सहारे कुएं में उतरे। युवकों ने रस्सी और गमछे को बांधकर कड़ी मशक्कत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.