औरैया, मई 18 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगला उम्मेद गांव में सोमवार शाम एक बकरा सूखे कुएं में गिर गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बकरे को सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने खुले कुएं को बंद कराने की मांग उठाई है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अमर सिंह सोमवार शाम अपनी बकरियां चराने गांव के बाहर ले गए थे। इसी दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे एक बकरा अचानक सूखे कुएं में गिर गया। बकरा गिरते ही अमर सिंह ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पेड़ से रस्सी बांधकर एक व्यक्ति को कुएं में उतारा और काफी मशक्कत के बाद बकरे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह भी पढ़ें- कुएं में गिरे विशालकाय गोह का किया गया रेस्क्यू घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। ग्रामीणों का कहना है कि कु...