आगरा, मार्च 14 -- कस्बा स्थित पुलिस थाना के निकट खेत में बने सूखे कुएं में शुक्रवार की देर शाम एक गोवंश गिर पड़ा। जानकारी के बाद कस्बा निवासी प्रियांशु यादव, आकाश सिसोदिया, विकास सिसोदिया मौके पर पहुंच गए और गोवंश को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। हालांकि रात होने के कारण उनका प्रयास सफल नहीं हो सका। युवकों ने गोवंश के जीवित रहने के लिए कुएं में चारा डाल दिया और शनिवार को फिर से बचाव कार्य शुरू किया। शनिवार को तीनों युवक दोबारा मौके पर पहुंचे और गोवंश को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। काफी देर की मशक्कत के बाद शाम करीब सात बजे गोवंश को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कुएं में पहले भी कई जानवर गिर चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खुले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.