बांदा, अप्रैल 15 -- पैलानी। जसपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमारा के अंश घीहन डेरा में युवक ने नशे में मंगलवार देर शाम सूखे कुएं में कूद कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची डायल-112 ने थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव निवासी फूलचंद ने बताया कि 22 वर्षीय बेटा श्रीकिशन मंगलवार को घर के समीप स्थित सूखे कुएं में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- नीम के पेड़ से लटककर युवक ने दी जान मृतक के बड़े भाई रामसेवक ने बताया कि श्रीकिशन मजदूरी करता था। वह नशे का आदी था। नशे में उसने कुएं में कूद कर खुदकुशी कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...