सूखे की मार झेल रहा महाराष्ट्र, लग्जरी कारों में घूमेंगे लोकायुक्त; 1.32 करोड़ मंजूर
मुंबई, सितम्बर 29 -- महाराष्ट्र में एक तरफ सूखे की गंभीर स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ लोकायुक्त कार्यालय के लिए 1.32 करोड़ रुपये की लग्जरी कारें खरीदने का फैसला चर्चा में है। महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने लोकायुक्त कार्यालय के चार सदस्यों के लिए वाहनों की खरीद के लिए 1.32 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सरकार की ओर से प्रत्येक वाहन के लिए 33 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। आदेश के मुताबिक, इन पैसों से Innova-Hycross (ZX-7S) मॉडल की गाड़ियां खरीदी जाएंगी।लोकायुक्त कार्यालय के नए सदस्यों के लिए होंगी गाड़ियां एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ये वाहन हाल ही में शपथ लेने वाले लोकायुक्त कार्यालय के सदस्यों के लिए आवंटित किए गए हैं। लोकायुक्त के रूप में पूर्व न्यायमूर्ति सुनील शुक्रे के नेतृत्व वाले पैनल में पूर्व न्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.