अररिया, जून 29 -- भरगामा। निज संवाददाता रविवार की रात से लेकर सोमवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश से सूखे का सामना कर रहे किसानो को भी बड़ी राहत मिली है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण धान की शुरुआती अवस्था में डाले गए बिचड़े सूखने लगे थे । वही प्रचंड गर्मी के चलते जूट खेतो से भी नमी पूरी तरह गायब हो गई थी । जिससे पटसन की फसल भी प्रभावित होने लगी थी । लेकिन रविवार की रात पूरी रात लगातार हुई बारिश के बाद खेतों में फिर से नमी लौट आई है , और धान के बिचड़े के साथ-साथ जूट सहित अन्य फसलों मे भी हरियाली दिखाई देने लगी है। यह भी पढ़ें- मानसून ने पकड़ी रफ्तार, पांच दिनों तक झमाझम बारिश के आसार जानकार किसान नवीन सिंह , पांडव यादव , अमर चौहान , राजकुमार गुप्ता , अरविंद सिंह , चंदन सिंह, राजेश झा , मनोज मंडल ने बताया कि तेज गर्मी क...