सूखे और बाढ़ पर केंद्र तत्काल घोषित करें राष्ट्रीय आपदा
हजारीबाग, अगस्त 19 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । देश भर में प्रतिकूल मानसून के कारण उत्पन्न सूखे और भारी बारिश व बाढ़ की दोहरी मार पर झारखंड किसान सभा व झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा ने गहरी चिंता जताई है।
किसानों की मांग संगठन के अध्यक्ष व पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने केंद्र और राज्य सरकार से प्रभावित किसानों और मजदूरों के बचाव के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। पूर्व सांसद ने दावा किया कि देश के करीब 450 जिलों में धान की रोपनी 70 प्रतिशत तक प्रभावित हुई है। इससे किसान और मजदूर गंभीर आजीविका संकट में हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देश में तत्काल आपदा की स्थिति घोषित की जाए। साथ ही, आपदा प्रबंधन के तहत प्रत्येक प्रभावित जिले को कम से कम 10 करोड़ रुपये की तात्कालिक सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.