गया, मार्च 22 -- फतेहपुर प्रखंड की ढाढ़र नदी पूरी तरह से सुख गई है। इसमें थोड़ा सा भी पानी नहीं है। इससे अर्घ्यदान पर संकट उत्पन्न हो गई। सूखी ढाढ़र नदी ने छठ व्रतियों की चिंता बढ़ा दी है। छठ घाटों पर गंदगी व पत्थरों का भी अंबार लगा है। प्रशासन अब तक बेखबर है और उनकी तैयारी शून्य है। फतेहपुर प्रखंड के दोनैया-सोहजना, डुमरीचट्टी, बदउंआ, बगोदर और कालका स्थान के पास बहने वाली ढाढ़र नदी पूरी तरह सूख चुकी है, जिससे छठव्रतियों की चिंता बढ़ गई है। चार दिवसीय चैती छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शुरू हो चुकी है। लेकिन, नदी में पानी नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं के सामने अर्घ्यदान का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि नदी में पानी का नामोनिशान नहीं है। घाटों पर गंदगी फैली हुई है और बड़े-बड़े पत्थर पसरे हुए हैं, जिससे स्नान करना तो दूर, खड़ा होना भी मुश्किल हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.