नई दिल्ली, मई 12 -- आलू, परवल, प्याज, गोभी इन सबकी सूखी सब्जी या भुजिया काफी सारे लोगों को पसंद होती है। खासतौर पर टिफिन में पराठे के साथ इसे खाना अक्सर लोगों को पसंद आता है। लेकिन जब भी भुजिया बनाओ तो पकने के बाद सब्जी में तेल ज्यादा हो जाता है और अगर टिफिन में सब्जी रख दी जाए तो तेल बहकर बाहर निकल जाता है। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है तो ये कमाल का हैक जरूर जान लें। जिसका साइंटिफिक रीजन सूखी सब्जी से तेल को आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है और सब्जी का टेस्ट वैसा ही लाजवाब बना रहता है।सूखी सब्जी में तेल ज्यादा हो गया तो काम आएगा ये वायरल हैकअगर ड्राई सब्जी बना रहीं है और ऑयल ज्यादा हो गया तो उसे कम करने के लिए कटोरी वाला हैक ट्राई करें।किसी भी स्टील की कटोरी को लें। जिसका साइज कड़ाही और सब्जी की मात्रा के अनुसार छोटी या बड़ी...