नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- कम तेल में खाना पकाना है। लेकिन सूखी सब्जी खासतौर पर आलू-गोभी, भिंडी जैसी सब्जी की भुजिया बनानी हो तो तेल ज्यादा डालना ही पड़ता है और जब ये तेल प्लेट में दिखता है तो बुरा लगता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि कौन सी ट्रिक से इन सब्जियों को पकाएं कि कड़ाही में तेल ज्यादा डालना ही ना पड़े। काफी सारे लोग नॉनस्टिक कड़ाही या पैन में बनाने की सलाह देते हैं लेकिन हेल्थ को ध्यान में रखकर अगर नॉनस्टिक बर्तन इस्तेमाल नहीं करतीं या फिर प्रेशर कुकर में सूखी सब्जी बनाना पसंद नहीं तो समझ नहीं आता कि सब्जी को कैसे बनाएं। अगर आपके सामने भी यहीं दुविधा रहती है तो इन तीन हैक को नोट कर लें। ड्राई सब्जी में कभी तेल ज्यादा होगा ही नहीं।कड़ाही को करें ग्रीस सूखी सब्जी जब नॉनस्टिक बर्तन में बनानी हो तो सबसे ज्यादा मुसीबत हो जाती है क्योंकि क...