सूखी रोटी पर 24 घंटे काम, भागने पर छोड़ते थे खूंखार पिटबुल कुत्ता; पुलिस ने 12 बंधक छुड़ाए
मुजफ्फरनगर, जून 24 -- UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने दोने पत्तल की फैक्ट्री में कैद 12 श्रमिकों को मुक्त कराया। मंगलवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि फैक्ट्री में बंधक बनाए श्रमिकों को यातनाएं देकर काम कराया जाता था। दिन में मात्र एक बार सूखी रोटी उन्हें खाने के लिए दी जाती थी। अगर कोई व्यक्ति फैक्ट्री से भागने का प्रयास करता था तो उस पर पिटबुल डॉग छोड़ दिया जाता था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में स्थित एक फैक्ट्री में श्रमिकों का बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है। एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक, सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह, तहसीलदार राधेश्याम गौड ने पुलिस टीम के साथ फैक्ट्री पर छापेमारी की। टीम ने बिहार, उत्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.