बागपत, अप्रैल 11 -- बड़ौत। किसानों को नहर के पानी की आवश्यकता है, लेकिन स्थिति यह है कि क्षेत्र की सभी नहरें सूखी हैं। उनमें अब तक पानी नहीं आया है। इस कारण इलाके के हजारों किसान परेशान हैं। उधर, गर्मी बढ़ गई है जिसके कारण फसलों पर सूखने का खतरा मंडराने लगता है क्योंकि खड़ी फसल में समय पर पानी ना मिले तो वह किसान के लिए भारी परेशानी खड़ी कर देता है। फ़सलों की सिंचाई करने के लिए पानी की आवश्यकता पड़ रही है, लेकिन नहरे व रजवाहे पूरी तरह से सूखे पड़े हैं। पिछले एक महीने से नहर, राजवाहों में पानी की एक बूंद तक ना होने के कारण किसानों के सामने सिंचाई का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। कहीं सफाई के नाम पर तो कहीं पुल निर्माण के नाम पर पूर्वी यमुना नहर में पानी रोक दिया गया है। विभाग के अधिकारी भी किसानों को कोई माकूल जवाब नहीं दे पा रहे हैं जिस कारण किसानों म...