सूखी नहर में मिला कन्नौज के युवक का शव
मैनपुरी, मई 28 -- कस्बा के रामनगर मार्ग स्थित ग्राम पहाड़पुर के पास एक माइनर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह और सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था और मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था। भीषण गर्मी और धूप के कारण अनुमान लगाया जा रहा था कि भूख-प्यास से उसकी जान गई। हालांकि, पुलिस की तत्परता से शव की शिनाख्त 25 वर्षीय जयवीर पुत्र रामशरन जाटव के रूप में हुई, जो कन्नौज जिले के थाना सकरावा के अंतर्गत नगला बिहारी गांव का निवासी था। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई शिवनंदन ने बताया कि जयवीर मानसिक रूप से कमजोर था औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.