सूखी नहर में किसानों ने किया सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
गाजीपुर, जुलाई 26 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। धान की रोपाई के समय में सिंचाई के लिए नहर में पानी नहीं मिलने से नाराज किसानों ने रविवार को दिलदारनगर-उसिया रजवाहे की सूखी नहर में बैठकर सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नहर की तत्काल सफाई कराने और टेल तक पर्याप्त पानी पहुंचाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जमानिया स्थित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से निकला दिलदारनगर-उसिया रजवाहा करवनिया डेरा होते हुए गोड़सरा गांव तक जाता है। इसी नहर से उसिया, करवनिया और गोड़सरा क्षेत्र की हजारों बीघा कृषि भूमि की सिंचाई होती है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पानी के लिए नहर पर किसानों ने किया प्रदर्शन उन्होंने आरोप लगाया कि धान रोपाई के चरम सीजन में भी नहर में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.