सूखी क्यारी-महंगा पानी, बदहाल नलकूपों की यही कहानी
फतेहपुर, अप्रैल 20 -- फतेहपुर। गेहूं की कटाई के साथ ही भीषण गर्मी ने जहां किसानों के सामने अगली फसल की तैयारी की चुनौती खड़ी कर दी है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी नलकूपों की बदहाली ने पानी के संकट को और गहरा दिया है। नलकूप ऑपरेटरों की कमी, मोटर-पाइपलाइन व बिजली संबंधी खराबियों के कारण कई राजकीय नलकूप या तो बंद पड़े हैं या लंबे समय से दुरुस्त नहीं हो सके हैं, जिससे किसानों को निजी साधनों से महंगे दामों पर सिंचाई के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। विभागीय स्तर पर भले ही समय से संचालन और मरम्मत की बात कही जा रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत में सैकड़ों नलकूपों में दर्जनों बंद पड़े होने से किसान परेशान हैं और व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह नजारा आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल के दौरान देखने को मिला। राजकीय नलकूपों की हकीकत जानने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.