सूखीढांग में दो घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
चम्पावत, अगस्त 27 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सूखीढांग में दो घंटे बंद रहा। टिपन टॉप के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क में गिर गया। इससे यहां एक एंबुलेंस समेत तमाम वाहनों की आवाजाही थम गई। जाम में फंसे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सूखीढांग के समीप बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर गिर गया। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार तड़के करीब पांच बजे पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क में गिर गया। मलबा हटाने के लिए विभाग ने एक मशीन मौके पर भेजी। लेकिन पहाड़ी से बार-बार गिर रहे मलबे और पत्थर से सड़क साफ करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे वाहनों में सवार सैंकड़ों यात्रियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.