सूखा पड़ा आदर्श तालाब, प्यासे भटक रहे पशु-पक्षी
बाराबंकी, जून 29 -- जैदपुर। अमृत सरोवर योजनाओं के माध्यम से तालाबों के संरक्षण पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद ग्राम पंचायत गोठिया के जैदपुर सफदरगंज मार्ग पर स्थित आदर्श तालाब बदहाली की मिसाल बना हुआ है। तालाब पूरी तरह सूख चुका है, उसकी बाउंड्री और मुख्य गेट का नामोनिशान तक नहीं बचा है। तालाब में पानी न होने के कारण पशु-पक्षियों को भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। अधिकारियों की उपेक्षा के चलते आदर्श तालाब की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। समय पर सफाई, बाउंड्री वाल व गेट की मरम्मत, तालाब में पानी न होने के कारण तालाब का नामोनिशान मिटता नजर आ रहा है। चारदीवारी और गेट क्षतिग्रस्त होने से अतिक्रमण और गंदगी का गढ़ बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.