सिमडेगा, मई 5 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाजारटांड में एक सूखा आम का पेड़ लंबे समय से खड़ा है, जो अब लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। बाजार के बीच स्थित इस पेड़ की सूखी डालियां हल्की हवा चलते ही टूटकर गिर जाती हैं, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार छोटी-मोटी घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- हटाए गए सड़क किनारे स्थित सूखे पेड़ ग्रामीणों और दुकानदारों ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से शीघ्र इस सूखे पेड़ को हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो...