सूखा पुल के पास सड़क हादसा, अधिवक्ता व व्यापारी गंभीर घायल
हल्द्वानी, जून 1 -- खटीमा। रविवार देर रात सूखा पुल के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अधिवक्ता एवं व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोटिया निवासी सरफराज अहमद (35) पुत्र फय्याज अहमद मेलाघाट स्थित अपनी रेडीमेड दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। देर रात सूखा पुल के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।इसी दौरान गश्त पर निकले झनकैया थाने के एसआई होशियार सिंह की नजर घायल पर पड़ी। उन्होंने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल को उप चिकित्सालय पहुंचाया तथा परिजनों को सूचना दी।उप चिकित्सालय में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.