गंगापार, मई 12 -- रामपुर /करछना, हिसं। करछना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत हथिगन में शासन की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना बदहाल नजर आ रही है। गांव में निर्मित अमृत सरोवर पूरी तरह सूख जाने से पशुओं के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। पानी के अभाव में जानवर दूर-दूर तक भटकने को मजबूर हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि शासन की ओर से सरोवरों में पर्याप्त जलभराव और आसपास हरियाली विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी एवं ग्राम पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सरोवर सूखने से गांव के पशुपालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द पानी भरवाने और योजना के तहत सरोवर का समुचित विकास कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...