सूखा पड़ा अमृत सरोवर, किसानों को नहीं मिला लाभ
हरदोई, मई 27 -- शाहाबाद। क्षेत्र के ग्राम सरमा में वर्ष 2023 में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए अमृत सरोवर की हालत बदहाल हो गई है। निर्माण के कुछ महीनों तक तालाब में पानी भरा रहा, लेकिन अब यह पूरी तरह सूख चुका है। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक वर्ष से तालाब अव्यवस्था का शिकार है। बारिश का मौसम बीतने के बाद एक बूंद पानी नहीं है। किसान प्रदीप ने बताया कि अमृत सरोवर बनने से किसानों को सिंचाई और जल संरक्षण का लाभ मिलने की उम्मीद थी, लेकिन योजना धरातल पर सफल नहीं दिख रही। तालाब सूखने से पशुओं और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- ज्यादातर अमृत सरोवरों में पानी न होने से पशु पक्षी तक बेहाल ग्रामीणों ने प्रशासन से अमृत सरोवर में पानी भरवाने और इसकी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.