मोतिहारी, मार्च 19 -- अरेराज। नशीले पदार्थ की तस्करी करने की सूचना मिलने पर अरेराज थाने की टीम ने बुधवार की शाम नगर पंचायत के वार्ड छह में छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने 71 ग्राम गांजा, 78 पीस गोगो, 28 पीस चीलम, 62 पीस थिन पेपर बरामद हुई। इसके साथ पुलिस इस कारोबार को करने वाले युवक को भी दबोच लिया। गिरफ्तार युवक नगर पंचायत वार्ड सात के जनेरवा गांव का संदीप कुमार है। थानाध्यक्ष प्रत्यशा कुमारी ने बताया कि पुलिस की छापेमारी चलती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...