मधुबनी, मार्च 23 -- मधुबनी। डीएम आनंद शर्मा ने जिले में सूखा नशा के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सोमवार को जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक में सुखा नशा को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों में तीव्रता के साथ छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी कारवाई एवं छापेमारी का विडियो एवं फोटोग्राफी करने को कहा। अधिकारियों को निर्देश दिया कि नशीली दवाओं व ड्रग्स के खतरे को रोकने के लिए प्रभावी उपायों को लागू करें। नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाएं। तस्करों को चिन्हित कर कारवाई करें। डीएम ने औषधि निरीक्षकों को बॉर्डर एरिया में चल रहे दवा दुकानों पर विशेष निगरानी बरतने का निर्देश दिया है। मादक पदार्थो से संबंधित छापेमारी के दौरान गवाह के रूप में चौकीदार, राजस्व कर्मचारी एवं पंचायत सचिव...