सूखा नशा की रोकथाम को लेकर सीएम को भेजा पत्र
बेगुसराय, जून 22 -- बरौनी। बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में इन दिनों सूखा नशा यानी स्मैक की बिक्री युद्धस्तर से जारी है। अहले सुबह से देर रात तक इस कारोबार से जुड़े युवक द्वारा पुड़िया में डिलीवरी की जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह धंधा अब लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर युवाओं में इसकी लत तेजी फैलने लगी है। प्रशासन के इस ओर उदासीन बने रहने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत बेगूसराय जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुबोध प्रसाद सिंह सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने सूबे के मुख्यमंत्री को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर सूखा नशा की रोकथाम के लिए अविलंब कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- सूखा नशा की रोकथाम को लेकर सीएम को भेजा पत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.