मुंगेर, अगस्त 28 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड के जमुआ और सुपौर क्षेत्र के किसानों को जल्द ही सिंचाई की गंभीर समस्या से स्थायी मुक्ति मिलने जा रही है। गुरुवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज ने जमुआ स्थित बेलहरनी चेक डैम का स्थलीय निरीक्षण कर जल उपलब्धता और कृषि जरूरतों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने डीएम को अवगत कराया कि क्षेत्र के किसान मुख्य रूप से बारिश के पानी पर निर्भर हैं। बारिश में अनियमितता के कारण बुआई और फसलों की सिंचाई में भारी बाधा आती है। हालांकि, तात्कालिक राहत के लिए केनाल का निर्माण कराया गया है, लेकिन स्थायी समाधान की सख्त दरकार है।​निरीक्षण के दौरान स्थानीय किसानों ने बेलहरनी चेक डैम को बे...