सूखा गया जून, बिगाड़ गया खेती की रफ्तार
गौरीगंज, जुलाई 1 -- अमेठी। संवाददाता जून का पूरा महीना बिना पर्याप्त बारिश के गुजर जाने से जिले में खरीफ सीजन की शुरुआत फीकी पड़ गई है। किसानों की तैयारियों पर बादलों की बेरुखी भारी पड़ रही है। खेतों में धान की नर्सरी तैयार है, लेकिन पानी के अभाव में अधिकांश खेतों में अभी भी धूल उड़ रही है। जिन किसानों के पास नहर या ट्यूबवेल की सुविधा है, उन्होंने किसी तरह रोपाई शुरू कर दी है। लेकिन लगातार सिंचाई का खर्च बढ़ने से फसल को बचाए रखना भी चुनौती बन गया है। बारिश के इंतजार में हजारों किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- धान के बिचड़े तैयार, किसानों को अब बारिश का इंतजारधान का लक्ष्य और प्रगति जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि इस वर्ष जिले में धान का लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में 41,164 हेक्टेयर बढ़ाकर 1,30,796 हेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.