सीतामढ़ी, जून 9 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब नदियों, पोखरों और अन्य जलस्रोतों पर साफ दिखाई देने लगा है। यह भी पढ़ें- झुलसाने लगी भीषण गर्मी , सूखने लगे जलस्रोतबारिश की कमी बारिश नहीं होने और तापमान में लगातार वृद्धि के कारण अधिकांश जलस्रोतों का जलस्तर तेजी से घट रहा है। कई छोटी नदियों और पोखरों में पानी सिमटकर सीमित हिस्सों में रह गया है। जबकि कुछ जलस्रोत सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं। हालात ऐसे बने रहे तो आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट और गहरा सकता है। यह भी पढ़ें- नदियां और जलस्रोत सूखेे, पेयजल संकट गहरायाबागमती नदी में गाद व बालू के टीले जिले से होकर गुजरने वाली बागमती, लालबकेया, लखनदेई, रातों, मरहा और झीम सहित अन्य नदियों में पानी की मात्रा काफी कम हो गई है। नदी के बीचों-ब...