प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज। पेट्रोल और डीजल पंपों पर गुरुवार को दूसरे दिन भी सुबह से देर शाम तक दो और चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लगी रही। डीएम सहित अन्य अफसर लगातार इसे अफवाह बताते हुए जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी न होने की बात कह रहे हैं। सोशल मीडिया से अपील की जा रही है लेकिन पंपों जुटी भीड़ से साफ है कि लोगों को इस पर यकीन नहीं है। यही वजह है कि पहले जहां एक दिन में शहर में सात से आठ लाख लीटर पेट्रोल व डीजल बिकता था। बुधवार और गुरुवार की भीड़ से वह आंकड़ा 35 लाख लीटर को पार कर गया। स्थिति यह है कि गुरुवार की शाम तक कई टंकियां सूखने लगीं। दो दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप यह कहते हुए बंद कर दिए गए कि उनके पास न तो पेट्रोल है और न ही डीजल बचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.