सूखने के कगार पर पीली नदी, चेकडैम के आसपास ही बचा है पानी
जौनपुर, जून 2 -- बदलापुर, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र की पश्चिमी सीमा के प्रतापगढ़ जनपद से निकलकर आदि गंगा गोमती में मिलने वाली पीली नदी भी सूखने के कगार पर पहुंच गई है। विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ने पूरी नदी की साफ सफाई कराकर कायाकल्प तो करा दिए थे किन्तु अब हालत यह है कि नदी के आस पास रहने वाले पशु पक्षी पानी की खोज में बस्तियों की तरफ पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिरिया गांव का अमृत सरोवर सूखा, पशु पक्षी तक परेशानपीली नदी का हाल जनपद की पश्चिमी सीमा से निकलकर बदलापुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए लगभग 28 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद आदि गंगा गोमती नदी में समाहित होने वाली पीली नदी इस समय सूखने के कगार पर पहुंच गई है। पीली नदी में बने कुल नौ चेक डैम के आस पास ही कुछ पानी बचा है। अन्य स्थानों पर पीली नदी सूख च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.