सिमडेगा, फरवरी 19 -- बानो। अभी फागुन का महीना चल रहा है। गर्मी अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई है। लेकिन अभी से ही बानो के बांकी पंचायत स्थित मांझी टोली में ग्रामीणों के सामने जल संकट विकराल रूप धारण कर लिया है। गांव में पेयजल संकट छाने लगा है। ग्रामीण सूखती नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मांझी टोली में पेयजल के लिए लगाया गया जलमीनार पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। जिसके कारण ग्रामीणों को पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रामीण कई किमी की दूरी तय कर नदी के बालू हटाकर पानी इकट्ठी करना पड़ता है। फिर इसी गंदे पानी को ग्रामीण उपयोग कर रहे हैं। नदी का पानी साफ नहीं है, जिससे डायरिया, टायफाइड और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। गांव की महिला पार्वती देवी ने बताया कि जलमीनार खराब होने से नदी का पानी पीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.