धनबाद, जून 19 -- दामोदर नदी का जलस्तर अत्यधिक घटने के कारण सिंदरी टाउनशिप और चासनाला क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नदी का पानी सूखने और इंटेकवेल तक रॉ वाटर नहीं पहुंचने से नगर निगम के कांड्रा फिल्टर प्लांट से जुड़ी पांच जलमीनार पिछले चार दिनों से पूरी तरह सूखी हैं।

जल संकट की स्थिति इस कारण रंगामाटी, बीआईटी सिंदरी, कांड्रा बाजार, चासनाला और मोहलबनी क्षेत्र में जलापूर्ति ठप है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इधर सिंदरी टाउनशिप में भी हर्ल प्रबंधन द्वारा एक दिन बीच कर की जा रही जलापूर्ति से लोग बेहाल हैं। गंभीर स्थिति यह है कि सिंदरी में शुक्रवार को भी पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी। जलसंकट के कारण सिंदरी की झुग्गी-झोपड़ियों और निजी मकानों में रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जलापूर्...