घाटशिला, अक्टूबर 6 -- सालबनी। स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सालबनी में सोमवार को सूक्ष्म शिक्षण विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार पंडित एवं प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. सुब्रत कुमार विश्वास की तस्वीर के सम्मुख संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: यामिनी कांत बीएड कॉलेज में कार्यशाला का हुआ शुभारंभकार्यक्रम के उद्बोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार पंडित ने कहा कि सूक्ष्म शिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को प्रभावी, उपयोगी, रुचिकर एवं व्यवहारिक बनाना है, ताकि उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने क...