घाटशिला, अक्टूबर 7 -- गालूडीह। यामिनी कांत बीएड कॉलेज में तीन दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण से सम्बंधित कार्यशाला के दूसरे दिन प्रथम तकनीकी सत्र में सहायक व्याख्याता डॉ पूनम कुमारी कर्ण ने श्यामपट्ट कौशल की विस्तृत जानकारी सभी प्रशिक्षुओं को क्रियाविधि के माध्यम से दिया। डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पुनर्बलन कौशल की विस्तृत जानकारी दी। दूसरे तकनीकी सत्र में सहायक व्याख्याता अंगना सरकार ने उद्दीपन परिवर्तन कौशल के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान किया। इस कार्यशाला में प्रशिक्षुओं ने क्रियाविधि के माध्यम से सभी के समक्ष कौशल को प्रस्तुत किया। कार्यशाला की कॉर्डिनेटर डॉ आशा वर्मा ने स्वागत सम्बोधन दिया। प्रथम सत्र में धन्यवाद ज्ञापन डॉ पूनम टुडू ने दिया तथा द्वितीय सत्र का समापन डॉ आशा वर्मा के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस अवसर पर डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ ...