मेरठ, मार्च 20 -- सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वित्तपोषित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का विषय सूक्ष्मजीव विज्ञान में आधारभूत प्रयोगशाला तकनीक पर व्यावहारिक प्रशिक्षण है, जिसमें 23 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। उद्घाटन कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के निर्देशन में किया गया। अधिष्ठाता प्रतिनिधि डॉ. टीके सरकार एवं डॉ. विजय सिंह ने प्रतिभागियों को प्रेरित किया। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सह-निदेशक डॉ. सत्यप्रकाश ने भी विचार रखे। कार्यक्रम निदेशक डॉ. शैलजा कटोच एवं डॉ. पीयूष तोमर ने प्रशिक्षण की जानकारी दी। संचालन डॉ. प्रमिला उमराव ने किया। डॉ. अमित कुमार, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. अमित कुमार वर्मा, डॉ. मनीष कुमार शुक्ला, डॉ. राजेश मोंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.