गया, जून 27 -- जन शिक्षण संस्थान, गया के वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर, टिकारी में शनिवार को सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम दिवस के अवसर पर एक जागरूकता और प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार, उद्यमिता व कौशल विकास के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद के मुख्य पार्षद अजहर इमाम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने एमएसएमई दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और युवाओं के लिए स्वरोजगार और रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से कौशल अर्जित कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़: अजहर लक्ष्मी कुमारी एवं दीपक चौरसिया ने अपने विचार व्...