सीवान, फरवरी 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 17.36 करोड़ की ऋण राशि का इन-प्रिंसिपल अनुमोदन प्रदान किया गया। इससे क्षेत्र में व्यापार, उद्योग एवं स्वरोजगार को नई गति मिलने की संभावना है। इस अवसर पर बैंक के क्रेडिट अधिकारी द्वारा एमएसएमई क्षेत्र के लिए उपलब्ध विभिन्न उत्पादों एवं योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में कार्यशील पूंजी, टर्म लोन, मशीनरी फाइनेंस, डिजिटल बैंकिंग, सरकारी गारंटी योजनाओं तथा सरल ऋण प्रक्रिया से संबंधित बिंदुओं को स्पष्ट रूप से समझाया गया। प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी मौके पर ही किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बैंक की विभिन्न ऋण य...