सूक्की साईफन पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
मधुबनी, मई 30 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। अवैध खनन एवं बालू परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार सूक्की साईफन के समीप जिला खनन विभाग और खजौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। ट्रैक्टर पर करीब 50 सीएफटी उजला बालू लदा था। जिला खनन पदाधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि दिवा गश्ती के दौरान ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई। जांच में बालू परिवहन से संबंधित आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं होने पर वाहन को जब्त कर लिया गया। मामले में 1 लाख 7 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जब्त ट्रैक्टर को आगे की कार्रवाई के लिए खजौली थाना में रखा गया है। अभियान में जिला खनन पदाधिकारी अश्वनी कुमार के साथ रामप्रीत पासवान सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे। विभाग ने कहा कि अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.